Breaking News
Home / Uncategorized / कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि निवेश दुकानदार / कृषि कीट नाशक विक्रेताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि निवेश दुकानदार / कृषि कीट नाशक विक्रेताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ

कैथल, 26 जुलाई: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि निवेश दुकानदार / कृषि कीट नाशक विक्रेताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें जिला के 50 खाद व दवा विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी एवं सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने विक्रेताओं को बीज, खाद व दवा अधिनियम के तहत पूरा रिकार्ड रखने की हिदायतें दी तथा हर रोज पटल पर उसका ब्यौरा देने को कहा। उन्होंने सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया कि वे उनके सम्पर्क में 5 एकड़ से अधिक जमीन के मालिक किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत विभाग में अपना ब्यौरा दर्ज करवाएं।
सेवानिवृत एचएएस डॉ. रामनिवास ने डीलरों को खाद, बीज व दवा अधिनियम के बारे में सावधानियां व हिदायतों बारे जानकारी दी। कौल स्थित कृषि महाविद्यालय के धान फसल विशेषज्ञ डॉ अश्वनी कुमार ने डीलरों को धान में लगने वाले रोग व कीड़ों की जानकारी दी तथा कीटनाशक के सुरक्षित व सही तरीके से प्रयोग बारे भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसान अंधाधुंध रासायनिक खाद व कीटनाशकों का प्रयोग न करें बल्कि फसल की जरूरत के अनुसार ही इनका प्रयोग करें। इस अवसर पर हमेटी जींद द्वारा विक्रेताओं को प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले डीलरों ने इस प्रशिक्षण शिविर को लाभप्रद बताया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *