आज कैथल क्लब करनाल का वार्षिक लोहड़ी मिलन समारोह करनाल मानव सेवा संघ, करनाल में मनाया गया । इस समारोह में हर वर्ष की भांति लोहड़ी उत्सव के उपलक्षय में कैथल क्लब करनाल के सदस्य परिवार सहित शामिल हुये, जिसका शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि करनाल मानव सेवा संघ के सांचालक सवामी प्रेममूर्ति जी व क्लब के पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया । क्लब के प्रधान हंस राज चावला ने सभी का स्वागत किया । उन्होंने बताया कि सभी साथी क्लब की एकता व भाईचारे को बनाये रखे हर एक के दुःख-सुख में सहयोग करे व हर समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लें । समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये व श्री सुरेन्द्र गाबा ने अपने संगीतमय कार्यक्रम देकर सभी कर मन मोह लिया व समारोह को चार चाँद लगा दिये जिससे कि सभी लोहड़ी के गीतो पर थिरकने लगे । जी.एस. वडैच सूफी सिंगर अचार्य महावीर प्रसाद हरियाणा सांस्कृतिक गौरव सम्मान अवार्डी व श्रीमती अंजू शर्मा अपने-अपने अंदाज में कवितायें व भजन/गजलें सुनाकर सबको मंत्रमुक्त किया । घनश्याम शर्मा ने अपनी जन्म भूमि कैथल की प्राचीन भूगौलिक पृष्ठ भूमि से सभी को अवगत करवाया । स्टेज का संचालन एन.सी. गुप्ता व सुभाष गुलियानी द्वारा किया गया । समारोह का प्रबन्ध मुख्यरुप से श्री रामप्रकाश शर्मा जी ने किया । श्री एल.एन. कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि क्लब का घटन सन् 2013 में हुआ था जो अभी अपने सामाजिक व पारिवारिक कार्यो में अग्रसर है और ऐसी आशा सभी से भविष्य में भी बनाये रखने की कामना करते है ।
समारोह के अन्त में सभी को लोहड़ी का प्रसाद वितरित किया गया । इस समारोह में मुख्य रुप से ओ.पी. मिगलानी, आर.एन.वर्मा, विष्णु थरेजा, सुभाष गुलयानी, ईश कुमार आहूजा आदि परिवारो सहित उपस्थित थे ।
Post Now India Post Now India