कुरुक्षेत्र 11 मार्च। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से स्थानीय मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में क्षेत्रिय अमले के तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभांरभ सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के सयुंक्त निदेशक(क्षेत्र) डा. कुलदीप सैनी ने किया।
सोमवार को मैक के प्रागंण में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के क्षेत्रिय अमले की तीन दिवसीय कार्यशाला का संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 11 से 13 मार्च तक क्षेत्रिय प्रचार अमले की कार्यशाला लगाई जाएगी। इसमें संगीत और नाटक के बारें में बताया जाएगा। इस कार्यशाला में मुख्य विशेषज्ञ पहले दिन सेवानिवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, मशहुर फिल्म दंगल के प्रसिद्घ कलाकार विरेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के बारें में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा, सांग एडं ड्रामा अधिकारी गुलाब सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India