Breaking News
Home / Uncategorized / क्षेत्रिय अमले के कलाकार बूथ स्तर पर लोगों को जागरुक करेंगे मतदान बारे: सैनी

क्षेत्रिय अमले के कलाकार बूथ स्तर पर लोगों को जागरुक करेंगे मतदान बारे: सैनी

कुरुक्षेत्र 20 मार्च सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक क्षेत्र डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग का क्षेत्रिय अमला लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश भर में बूथ स्तर पर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के बारे में जागरुक करेगा।

वे बुधवार को जन सम्पर्क विभाग की तरफ से मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में 3 दिवसीय हिसार व रोहतक मंडल के क्षेत्रिय अमले की कार्यशाला के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय क्षेत्रिय अमला आदर्श आचार संहिता के आदेशों की पालना करते हुए उन बूथों तक पहुंचेंगा, जिन बूथों में पिछले चुनावों के दौरान कम मतदान हुआ है। इन सभी बूथों की सूचि जिला निर्वाचन कार्यालय से एकत्रित की जाएगी। इस सूचि के अनुसार एक योजना तैयार की जाएगी और इस योजना के अनुसार क्षेत्रिय अमला बूथ स्तर पर पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय अमला बूथ स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरुक करेगा, प्रत्येक व्यक्ति मतदान करेगा तो देश को मजबूती मिलेगी। इस कार्यशाला में सुबह के सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संगीत विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. अशोक कुमार ने संगीत और धूनों तथा सेवा निवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल ने अपने विषय से सम्बन्धित जानकारी क्षेत्रिय अमले को दी है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने बताया कि 3 दिन की इस कार्यशाला में करीब 50 नए गीत लिखे गए है। इस कार्यशाला के मंच का संचालन कार्यशाला के संयोजक एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एडीओ गुलाब सिंह आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *