पिहोवा 23 जनवरी – उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बुधवार को रिहर्सल के तीसरे दिन तक जमकर मास पीटी, डम्बल, लेजियम आदि की रिहर्सल की है।
गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए मार्च पास्ट के लिए पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड, एनएसएस एवं गल्र्ज गाईड की टुकडिय़ों ने भी आज तीसरे दिन अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर पिहोवा एसडीएम ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण करने उपरांत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके लिए कल 24 जनवरी को फाईनल फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
26 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों व टुकडिय़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। बुधवार को रिहर्सल कार्यक्रम में डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरु नानक देव अकादमी, गीता माडल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, पंडित अनंत राम पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व अध्यापक उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India