करनाल 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने जिला के 42 विभूतियों को उत्कृष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियां हांसिल करने पर सम्मानित किया तथा समारोह के दौरान परेड में प्रथम हरियाणा पुलिस की टुकड़ी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रताप पब्लिक स्कूल, झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा परेड प्रदर्शन में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी, एनसीसी आर्मी विंग ब्वायज व एनसीसी एयर विंग ब्वायज तीसरे स्थान पर रही तथा महिला पुलिस की टुकड़ी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रताप पब्लिक स्कूल प्रथम, दयाल पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय तथा माता प्रकाश कौर वाणी व श्रवण केन्द्र तृतीय स्थान पर तथा ग्रुप नीलोखेड़ी के गुरूकुल व जिमनास्टिक वल्र्ड अकादमी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार झांकी प्रदर्शन शिक्षा विभाग की झांकी प्रथम, सहकारी चीनी मिल की द्वितीय तथा हरियाणा राज्य परिवहन की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 42 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें मधुबन थाना के प्रबंधक निरीक्षक राजकुमार, बुटाना थाना के उप-निरीक्षक नेरश कुमार, मुख्य सिपाही रणधीर सिंह, दुर्गा शक्ति एप्प की जागरूकता के लिए सिपाही मोहित, पुलिस निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह के नाम शामिल हैं। सीबीएसई बोर्ड दसवीं कक्षा में अव्वल स्थान हासिल करने पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल लिवाक्षी तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा में इसी स्कूल की कीर्ति बावेजा व अभय गर्ग, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा के गुरू, सैंट थेरेसा स्कूल की अदिति तथा हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में प्रथम स्थान हासिल करने पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की स्नेहा संधू, नेशनल डफ जुडो चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल करने पर माता प्रकाश कौर स्कूल के शुभम तथा नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल करने पर एसडी मॉडल सीनियर सैकेंड्री स्कूली के आशीष, नेशनल रोलर स्कैटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सैंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल की रांची तथा विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी एमए में प्रथम स्थान करने पर राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की लुकेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार से कर्मचारियों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक प्रीतम शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल के प्राध्यापक जीत सिंह मान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नन्हेड़ा के शिक्षक महेन्द्र सिंह, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय के सेवादार बबलीन सिंह, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के कृषि निरीक्षक कृष्ण कुमार, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय के जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नीलोखेड़ी कार्यालय के सुनील कुमार, बाल भवन करनाल के सेवादार भूप सिंह, उद्यान प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार नगरनिगम करनाल के सहायक अभियंता सुनील कुमार भल्ला व सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, नीलोखेड़ी के एबीपीओ सतीश शर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मोना शर्मा, सैनिक स्कूल कुंजपुरा के शिक्षक अनुराग सेमवाल, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर सचिन, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग करनाल की कम्प्यूटर आपरेटर निशा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहड़ी के प्राध्यापक सुरेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के जूनियर इंजीनियर जयंत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड के प्राधानाचार्या प्रवीण, नीलोखेड़ी खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल, जिला राहगिरी टीम के 31 सदस्य, योग शिक्षक नवीन संधूजा, राजकीय उच्च विद्यालय की कलेहड़ी मुख्य अध्यापिका रीना कुमारी, उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय घरौंडा के सेवादार रणबीर सिंह, महर्षि कश्यप युवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह कश्यप, कुलवेहड़ी व छापर जागीर की ग्राम पंचायत शामिल हैं।
बॉक्स: स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजन को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इनमें मुख्तयार सिंह, अवतार सिंह, प्रदीप कुमार, नरेन्द्र सुखन, महेश शर्मा, अमरीक सिंह, इंद्र कौर, प्यार कौर, कमलेश देवी, मंजू रानी, रमनप्रीत, बलवंत सिंह व ओम प्रकाश शामिल हैं।
बॉक्स: कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मेयर रेणू बाला गुप्ता, एडीजीपी नवदीप विर्क, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव, आईएएस साहिल गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा के जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, मार्किट कमेटी करनाल के चेयरमैन जयपाल शर्मा, कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, भाजपा नेता अशोक भंडारी, जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान, प्रिंसिपल दयाल सिंह पब्लिक स्कूल नीना राय सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व शिक्षक उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India