कुरुक्षेत्र 17 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की जाएगी, इसके लिए अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा। इतना ही नहीं गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 3 से 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इस समयावधि के अंदर ही प्रत्येक स्कूल को अपनी प्रस्तुती देनी होगी। यह जानकारी कुरुक्षेत्र के उपायुक्त ने दी वे वीरवार को रेलवे रोड़ पर स्थित महावीर जैन पब्लिक स्कूल के सभागार में विभिन्न स्कूलों की टीमों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती का अवलोकन करने के उपरांत अधिकारियों और स्कूलों के इंचार्ज को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
तमाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बारीकि से देखा और सभी टीम इंचार्ज को खामियों को दूर करने के कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों के इंचार्ज कमियों को समय रहते पूरा करेेंगे और इस विषय को गम्भीरता के साथ लेंगे। इस मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सभी स्कूल लगातार रिहर्सल करेंगे। कुल 11 टीमों में से बेहतरीन स्कूलों की टीम ही गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को अपनी प्रस्तुती दे सकेंगे।
Post Now India Post Now India