Breaking News
Home / Uncategorized / गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस पर्व को भव्य व शानदार ढंग से नई अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस पर्व को भव्य व शानदार ढंग से नई अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा

करनाल 16 जनवरी,  गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस पर्व को भव्य व शानदार ढंग से नई अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रबंधों को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है, इतना ही नही सामुहिक मास पीटी शो, लेजियम, डम्बल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्कूली बच्चे तथा परेड में शामिल होने वाली टुकडियां पूर्वाभ्यास कर रही हंै।
अतिरिक्त उपायुक्त व समारोह के ऑवरऑल इंचार्ज निशांत कुमार यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में सरकार की विकास गाथा को प्रदर्शीत करने वाली सुंदर व मनमोहक झांकिया भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उच्चाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। झांकियों के लिए एमडी शुगर मिल निर्मल नागर को इंचार्ज बनाया गया है। समारोह के निमन्त्रण पत्र नगराधीश की देखरेख में वितरित किए जाएगें। एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक समारोह स्थल पर पूरी व्यवस्था व प्रबंधन का कार्य देखेगें तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएगे।
उन्होंने बताया कि गणतन्त्र दिवस की फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को अनाज मंडी में होगी। इससे पूर्व 17 जनवरी को अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन होगा। सांस्कृतिक टीमों के लिए गठित कमेटी के इंचार्ज एडीसी निशांत कुमार यादव है।  इसके अलावा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक समारोह की रिहर्सल जारी रहेगी। इन दिनों में परेड की सभी टुकडियों व स्कूली बच्चों का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा, सांस्कृतिक टीमें भी अपनी रिहर्सल करेंगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *