Breaking News
Home / Uncategorized / गन्ना किसानों को विभिन्न कीटों जैसे दीमक, कन्सुआ काली कीड़ी स्टॉक बोरर, टोप बोरर से बचाव हेतु 1.51 करोड़ रूपये के कीटनाशक बिना ब्याज उपलब्ध करवाए गये

गन्ना किसानों को विभिन्न कीटों जैसे दीमक, कन्सुआ काली कीड़ी स्टॉक बोरर, टोप बोरर से बचाव हेतु 1.51 करोड़ रूपये के कीटनाशक बिना ब्याज उपलब्ध करवाए गये

कैथल, 3 अगस्त: सहकारी चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक एवं एसडीएम कैथल जगदीप सिंह ने बताया कि शुगर मिल द्वारा इस वर्ष गन्ना किसानों को विभिन्न कीटों जैसे दीमक, कन्सुआ काली कीड़ी स्टॉक बोरर, टोप बोरर से बचाव हेतु 1.51 करोड़ रूपये के कीटनाशक बिना ब्याज उपलब्ध करवाए गये है। जिन किसानों ने टोप बोरर के नियन्त्रण हेतु कोराजन का इस्तेमाल नहीं किया है उनको फयूराडान 3जी 12.5 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से डालनी पड़ती है। जिसका प्रभाव गन्ना फसल पर 35-45 दिन तक रहता है इसके पश्चात इस कीट के नियन्त्रण हेतु परजीवी मिल द्वारा किसानों को मुफ्त उपलब्ध करवाये जाते हैं, जो मिल 5 अगस्त से उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वïान किया कि गन्ना फसल में यूरिया खाद का इस्तेमाल करने की प्रवृति पर अंकुश लगाएं, जिसके फलस्वरूप न तो गन्ना फसल में टोप बोरर की समस्या आएगी और न ही उनको आर्थिक नुकसान होगा तथा पैदावार भी अधिक होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *