Breaking News
Home / Social / गरीब व जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाना एक अच्छी पहल है: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

गरीब व जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाना एक अच्छी पहल है: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 1 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाना एक अच्छी पहल है। रोटरी क्लब मात्र 10 रुपये में दोपहर का भौजन लोगों को देकर मानवता की भलाई का सच्चा कार्य कर रही है। सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं इस तरह के कार्यों में आगे आकर काम करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को सुविधा दी जा सके।

डॉ. प्रियंका सोनी रोटरी क्लब द्वारा रोटरी अन्नपूर्णा अभियान के तहत सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस क्लब द्वारा गत दो वर्षों में 2 लाख खाने की थालियां मात्र 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से लोगों को दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि खाने की सुविधा देना एक अच्छा प्रयास है। सामाजिक संस्थाएं सदैव मानवता के हितार्थ कार्य करती हैं, जो कि सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। इस क्लब द्वारा गरीब के लिए भोजन मुहैया करवाना वो भी मात्र 10 रुपये में, जो कि एक सराहनी कदम है। लोगों से 10 रुपये भी केवल इसलिए लिए जाते हैं ताकि वह खाना वेस्ट न करें और उसके आत्मसम्मान में भी कोई कमी न हो। उपायुक्त ने आगामी 30 जून 2020 तक चलने वाले रोटरी अन्नपूर्णा अभियान की शुरुआत भी की।

इस मौके पर प्रवीन जैन, प्रवीण गुप्ता, नीरज गर्ग, विजय गर्ग, राहुल खुरानिया, राजीव जैन, केशव पाल, दर्शन मनचंदा, लविश, पूर्वी जैन, सुनिल चौधरी, रशमी अनिता आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *