Breaking News
Home / Uncategorized / गांव में ब्यौरा प्राप्त करने वाली सक्षम टीम को सरपंच करें सहयोग: दिनेश

गांव में ब्यौरा प्राप्त करने वाली सक्षम टीम को सरपंच करें सहयोग: दिनेश

शाहाबाद मारकंडा 1 फरवरी  उपमंडल अधिकारी व शुगर मिल के एम.डी. सुशील कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राजीव सेवा केंद्र के हाल में खंड के सभी ग्राम सचिव, पटवारियों व नोडल अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार दिनेश ढिल्लो ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत गांव में जाकर संपूर्ण रूप से फार्म भर कर खंड कृषि कार्यालय में जमा करवाएं।
उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने डयूटी क्षेत्र में आने वाली किसानों की जमीन का विस्तार से ब्यौरा ग्राम सचिवों व सक्षम टीम के मैंबरों को उपलब्ध करवाएं ताकि इस योजना के तहत किसान की फसल का ब्यौरा फार्म में भर सके। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी तक यह कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। खंड के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डा. राजबीर सिंह व खंड कृषि अधिकारी डा. बलवंत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस फार्म का हर कॉलम पूर्ण जानकारी सहित भरें। उन्होंने कहा कि सभी सक्षम व नोडल अधिकारी खंड के हर गांव में जाकर गेहूं, सरसों तथा तोडिय़ा के साथ साथ अन्य फसलों की विस्तार से जानकारी इस फार्म में दर्ज करवाएं। यह योजना किसानों से फसलों के बारे में सूचना प्राप्त करने व उनकी फसलों की सभी समस्याओं को दूर करने का व्यवस्था तंत्र है। इन सूचनाओं से राज्यों में फसलों के लाभकारी मूल्य देने विपणन एवं खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने में सहयोग मिलेगा। किसान अपनी फसल का भुगतान आढती के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि सभी ग्राम सचिव सक्षम टीम को सहयोग करें तथा सभी सरपंच गांव में आने वाली सक्षम टीम को यह जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें।
कृषि विभाग की कार्रवाई के बाद यह फार्म मार्किट कमेटी कार्यालय में आगामी कार्रवाई हेतू प्रस्तुत किए जाएंगे। यह फार्म भरने के बाद किसानों को अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने व भुगतान लेने में कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होने कहा कि जो किसान यह फार्म नहीं भरवाएगा उनको अपनी फसल बेचने में समस्या आ सकती है। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी डा. ईशमधु, डा. संतोष कुमार, डा. शम्मी गहलोत, बी.टी.एम. समे कुमार, एस.सी.पी.ओ. जितेंद्र, ग्राम सचिव ईशम सैनी, विकास जागलान, मेनका, यशपाल सैनी, परमजीत सागर, सोनू, पटवारी, नवीन मित्तल, सुरेंद्र कुमार, गुलाब सिंह, जसबीर सिंह, गुरदेव सिंह, नीरज कुमार, देवेंद्र राम, राजीव कुमार, शिव नारायण, सर्वजीत, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, रामकरण सैनी यारा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व सक्षम टीम के मैंबर उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *