Breaking News
Home / Uncategorized / गीता स्थली ज्योतिसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 करोड का लगा लाईट एंड साउंड का मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 अगस्त को करेंगे प्रोजेक्ट का उदघाटन

गीता स्थली ज्योतिसर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 करोड का लगा लाईट एंड साउंड का मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 अगस्त को करेंगे प्रोजेक्ट का उदघाटन

कुरुक्षेत्र 10 अगस्त थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में टिल्डा कम्पनी के सहयोग से 6 करोड रुपए की लागत से लाईट एंड सांउड प्रोजेक्ट को पूरा किया गया है। इस लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट को 20 अगस्त के दिन लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का उदघाटन करने के लिए कुरुक्षेत्र में पहुंच रहे है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा का गांव रायसन से लेकर सेक्टर 17 तक करीब 1 दर्जन जगहों पर फूलों की वर्षा से हजारों लोग स्वागत करेंगे और सेक्टर 17 में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

इससे पहले विधायक, उपायुक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों गांव रायसन से लेकर सेक्टर 17 तक के जन आर्शीवाद यात्रा के रूट हेतु सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 करोड रुपए की लागत से तैयार किए लाईट एंड साउंड प्रोजेक्ट का उदघाटन करेंगे और सेक्टर 17 में नगरवासियों को एक संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि बीआर इन्टरनैशनल चौंक से लेकर सेक्टर 17 तक मानव श्रंख्ला बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *