Breaking News
Home / Uncategorized / गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

कुरुक्षेत्र, 26 जनवरी 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जिमनेजियम हॉल में 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने समारोेह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं  निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, दिनेश राणा सहित सभी संरक्षक एवं छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधान कुलवन्त सैनी ने ‘तिरंगा’ फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया जिसके बाद एन.सी.सी. कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया। समारोह में गुरुकुल के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गीत, भजन, कविता एवं भाषण सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने ‘मेरी माँ वीरों वाली है…’ गीत सुनाकर वातावरण को पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने ब्रह्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस पर अक्सर देखा जाता है कि मंचों से पड़ोसी देश के विरूद्ध बोलकर अपनी भड़ास निकाली जाती है जबकि देश के युवाओं को अपने दुश्मनों को धूल चटाने के लिए केवल जंग पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, उसे हराने के और भी कई तरीके हैं। अपने देश को इतना मजबूत बनाओ, इतना सक्षम बनाओ कि दुनिया में आप सबसे ताकतवर बनों। खासतौर से उन्होंने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। अन्त में प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *