कैथल, 6 सितंबर: गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सरकार द्वारा आम जन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतू अनेक कदम उठाए गए हैं। जिला के किडनी रोग से पीडि़त मरीजों को डायलिसिस की सुविधा देने हेतू नागरिक अस्पताल में मशीन लगाई गई है, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को किसी दूसरे स्थान पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विधायक नागरिक अस्पताल में बने डायलिसिस सैंटर के विधिवत उद्घाटन उपरांत उपस्थि लोगों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब व्यक्तियों 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज कराने की सुविधा सरकारी व पैनल के अस्पतालों में दी जा रही है। इसके साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिïगत आधुनिक मशीनें लगाई जा रही है ताकि आम जन को अपने घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। इस जिले के किडनी रोग से पीडि़त लोगों को इससे पूर्व दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, जिससे मरीजों का समय व धन का नुकसान होता था। डायलिसिस मशीन नागरिक अस्पताल में उपलब्ध होने से आस-पास के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। डायलिसिस करवाने के लिए अनुसूचित जाति व बीपीएल श्रेणी को मुफ्त में इसका लाभ मिलेगा तथा सामान्य वर्ग के लिए पीजीआई रेट पर सुविधा होगी। विधायक ने इस मौके पर डायलिसिस सैंटर का दौरा किया और ईलाज करवाने के लिए आए लोगों से बातचीत की।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने कहा कि डायलिसिस सैंटर जरूरतमंद व गरीब मरीजों को बहुत फायदा होगा। पीपीपी यानि पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप की तर्ज पर सरकार की तरफ से यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च आया है। इस मौके पर डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. आरडी चावला, डॉ. बी.बी. मक्कड़, गगन, डीपीएम नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India