Breaking News
Home / Uncategorized / ग्रामीण महिला रेशमा व निर्मला ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला स्कीम ने दिला लकड़ी के धुएं से छुटकारा

ग्रामीण महिला रेशमा व निर्मला ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला स्कीम ने दिला लकड़ी के धुएं से छुटकारा

करनाल 23 जनवरी, गांव डबरकी की महिला रेशमा ने एक बातचीत में कहा कि सारा जीवन जंगलों से लकड़ी इकट्ठी करने में बीत गया ताकि घर का चूल्हा ठीक प्रकार से चल सके, परंतु अचानक क्या पता था कि ये दिन भी आएंगे कि अब जंगलों में लकड़ी काटने के लिए सारा दिन नहीं बिताना पड़ेगा बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम गरीबों घर-घर नि:शुल्क गैस सिलेंडर देकर हमें लकड़ी के चूल्हे से मुक्ति दिलाएंगे। अब परिवार को लकड़ी के धुएं से मुक्ति मिलेगी और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे, ऐसा प्रधानमंत्री की उज्ज्वला स्कीम के तहत हुआ है।
इसी प्रकार गांव की निर्मला पत्नि संजय ने आप बीती बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे गांव की भी सुद ली। गांव में वोट लेने के बाद कोई नहीं आता था, अब गांव में सडक़ भी बनी है और घर-घर शौचालय भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा गांव यमुना के पास है, यहां काफी गरीबी है, गुजारा बड़ी मुश्किल से होता है इसके बावजूद भी सरकार द्वारा सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दो-तीन पिछले ही सारे गांव में मोदी के सिलेंडर मिले हैं, लोगों में काफी खुशी है, अब परिवार का खाना बनाने के लिए लकड़ी व उपलों की जरूरत नहीं बल्कि गैस से सब काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि औरतों को बड़ी खुशी मिली है जो सारा दिन अपने बच्चों को छोडक़र हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पेड़ पर चढक़र लकड़ी काटती थी, भला हो मोदी का जिसने मुफ्त गैस सिलेंडर दिए।
इसी प्रकार डबरी खुर्द के अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने गरीबों के लिए कोई विशेष योजना बनाई हो। मेरी बुजुर्ग मां की 2000 रुपये पेंशन हमें बैंक से मिल रही है, जबकि पहले काफी दिक्कत आती थी। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते थे किस पार्टी की सरकार है, हमें तो रोटी तक के लिए जूझना पड़ता था और अब मनरेगा में भी काम मिल रहा है, 281 रुपये प्रतिदिन गांव में दिहाड़ी के मिल जाते हैं, रोटी चल रही है। मौजूदा सरकार के काम को देखकर अब पढ़े-लिखे, अनपढ़ व बच्चे-बच्चे को भी पता है कि हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी हैं और वही गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमने कभी सोचा भी नहीं था हमारे घर में गैस सिलेंडर होगा, यह हमारे लिए सपना था जिसे सरकार ने साकार किया है।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला स्कीम के तहत प्रत्येक जरूरतमंद बीपीएल परिवार को गैस कनैक्शन मुफ्त दिए गए हैं। केन्द्र व हरियाणा सरकार की यह आकर्षक योजना है। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने इस योजना के तहत वंचित परिवार के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं, जो भी पात्र परिवार उज्ज्वला योजना से वंचित है उस परिवार को 48 घंटे के अंदर-अंदर मुफ्त कनैक्शन दिया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *