Breaking News
Home / Politics / घर-घर जाकर सरकार निपटा रही है समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या: सैनी

घर-घर जाकर सरकार निपटा रही है समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या: सैनी

पिहोवा 21 दिसम्बर –  लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी सरकार बनी है, जिस सरकार के राज में अधिकारी, विधायक और मुख्यमंत्री घर-घर जाकर समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे है। इसलिए इस उदेश्य को जहन में रखकर जहां मुख्यमंत्री विधानसभाओं का कई बार दौरा कर करोड़ो की सौगात दे चुके है वहीं अधिकारी और विधायक भी लोगों के द्वार जाकर समस्याओं का समाधान करने का काम कर रहे है।
विधायक डा. पवन सैनी शुक्रवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में राज्य सरकार की तरफ से लोगों की लम्बित समस्याओं का निवारण करने के उदेश्य से खुले दरबार में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक डा. पवन सैनी एवं लोकसभा संयोजक डा. पवन सैनी ने खंड पिहोवा के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिक आधार पर पुरा करने का प्रयास करें। अधिकारी तय करें कि सरकार द्वारा चलाई गई जनहित की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित विकास कार्यों को समय रहते पूरा करने में तेजी दिखाएं।
इस खुले दरबार में जन स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बिजली विभाग आदि कई विभागों से सम्बंधित लगभग 100 से अधिक समस्याएं रखी गई, जिन पर विधायक ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित में खुले दरबार आयोजित करने का यह सिलसिला समय-समय पर जारी रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम निर्मल नागर, तहसीलदार चेतना चौधरी, सचिव नगरपालिका निशा शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ गौरव कुमार लाम्बा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ विनोद कुमार गोयल, युधिष्ठिïर बहल, जयसिंह पाल, ब्लाक समिति चेयरमैन सुनीता देवी, बलबीर गुज्जर, लाडी पाल, प्रवीण आर्य, मदन लाल दुआ, रामधारी शर्मा, नरेंद्र तनेजा, ज्ञानचंद शर्मा, गुलशन पुरी, मदन मनचंदा, सुखविंद्र सिंह, सचिन मित्तल, शंटी, विंकल चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *