Breaking News
Home / Uncategorized / चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन करें

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन करें

कैथल, 9 मई: उपमंडलाधीश कलायत अनिल नागर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत ने संयुक्त रूप से लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने संबंधित कार्यों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अपनी डयूटी का निर्वहन करें।

उपमंडलाधीश कलायत अनिल नागर ने कहा कि मतदान के दिन 50 बूथों पर वैब कास्टिंग की जानी है। वैब कास्टिंग के नोडल अधिकारी वसीम अहमद को निर्देश दिए गए कि सीएससी के माध्यम से भी वैब कास्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ 2 बड़ी स्क्रीन लघु सचिवालय में लगवाई जाए। सैक्टर आफिसर द्वारा पोल मोनिटर एप पर दी जाने वाली रिपोर्ट समय पर आनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। सी-विजिल पर आने वाली शिकायतों की मोनिटरिंग के लिए नियुक्त की गई नोडल अधिकारी पीओआईसीडीएस रेणू पसरिचा को निर्देश दिए कि सी-विजिल और 1950 आने वाली सभी सूचनाओं व शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें। सी-विजिल पर आई शिकायतों के निपटान के लिए 24 घंटे 12 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए बनाई गई कमेटी के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा को कहा कि सभी दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए वोलिंटियर्स होने चाहिए। इसके साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक लाने व छोड़ने, व्हील चेयर आदि की समूचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि सभी दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान प्रक्रिया के दिन एंबुलैंस तथा सभी सीएससी व पीएचसी में आवश्यक प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों की गाडि़यां जीपीएस प्रणाली से युक्त की गई है। पिं्रट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया पर आने वाली संभावित पेड न्यूज पर की मोनिटरिंग 24 घंटे जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी के कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है। चुनाव डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव डयूटी प्रमाण-पत्र तथा पोस्टल बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं, ताकि सभी अपने मत का उपयोग कर सकें।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा, रैडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, सुदेश, राजेंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *