Breaking News
Home / Uncategorized / चुनाव सामग्री वितरण और एकत्रित कार्य में नहीं होनी चाहिए जरा सी भी लापरवाही: फुलिया

चुनाव सामग्री वितरण और एकत्रित कार्य में नहीं होनी चाहिए जरा सी भी लापरवाही: फुलिया

कुरुक्षेत्र 12 मार्च जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए चुनाव सामग्री वितरण और एकत्रित करने का कार्य बहुत ही सावधानी के साथ करना होगा। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
वे मंगलवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में चुनावों से सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा राजीव रंजन ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश भर के जिला निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव सामग्री के वितरण व एकत्रित करने बारे विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों चुनाव सामग्री वितरण व एकत्रित करने सम्बन्धी टीमों की जानकारी ली तथा कहा कि इन टीमों को अपने-अपने विषयों से सम्बन्धित पूरी जानकारी होनी चाहिए। वीसी में अधिकारियों को फार्म 17सी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि चुनाव से सम्बन्धित हर अधिकारी को ईवीएम और वीवीपैट की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है तथा इन क्षेत्रों में चुनाव सामग्री के वितरण व एकत्रित करने के लिए 17 टीमे बनाई गई है। हरियाणा में लोकसभा आम चुनावों में मतदान के लिए 12 मई का दिन निर्धारित किया गया है। इसलिए 11 मई को सुबह 9 बजे मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए 3 अलग-अलग कांउटर बनाए जाएंगे और 12 मई को मतदान उपरांत चुनाव सामग्री मतदाता कर्मियों द्वारा वापिस जमा करवाई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग 5 कांउटर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए डयूटी आदेशों के साथ ही फार्म नम्बर 12 सभी विभागों को भिजवा दिए जाएंगे तथा पुलिस विभाग को यह फार्म समय रहते भिजवाएं जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर अधिकारी व जोनल मैजिस्ट्रेट के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों को पहचान करके उनके क्षेत्रानुसार डयूटी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी व सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सभी चुनाव कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला में प्राप्त सभी फार्म नम्बर 6, 6ए, 8 व 8ए का निपटारा कर दिया गया है और मतगणना केन्द्रों की पहचान करके रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद सयंम गर्ग, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, डीडीपीओ रेनू जैन आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *