Breaking News
Home / Uncategorized / जनता के रूझान को देखते सरल केन्द्र में ट्रायल बेस पर अप्वाईंटमेंट की अवधि 29 तक बढ़ाई, सफल रही तो भविष्य में भी रखेंगे जारी: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

जनता के रूझान को देखते सरल केन्द्र में ट्रायल बेस पर अप्वाईंटमेंट की अवधि 29 तक बढ़ाई, सफल रही तो भविष्य में भी रखेंगे जारी: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

करनाल 22 मार्च: शहर के सैक्टर-12 स्थित सरल केन्द्र में आवेदकों की भीड़ और उनकी मांग के मद्ïदेनजर जनता के लिए अप्वाईटमेंट की अवधि अब एक सप्ताह के लिए ओर बढ़ा दी गई है। ट्रायल बेस पर पहले इसे 18 मार्च से 22 मार्च तक बढ़ाया गया था। इस सम्बंध में करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक का कहना है कि इस अवधि में सरल केन्द्र में आने वाली जनता का रिस्पोंस अच्छा रहा, तदानुसार निर्णय लिया गया है कि इसे एक सप्ताह ओर बढ़ाकर देख लिया जाए। उसमें यदि रिस्पोंस और ज्यादा अच्छा रहता है, तो इसे भविष्य में जारी रखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आम जनता को एक ही छत के नीचे लाभ पहुंचाने के मकसद से शुरू किए गए सरल केन्द्र में प्रशाासन द्वारा अप्वाईटमेंट के लिए सप्ताह के मंगलवार व गुरूवार दो दिन तय किए गए हैं, लेकिन दिनो-दिन सरल केन्द्र में आवेदकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन चाहता है कि जनता को असुविधा ना हो, इसलिए दो दिन की बजाय अप्वाईटमेेंट ट्रायल बेस पर एक सप्ताह करके देखी गई, इसके परिणाम अच्छे रहे। अब ट्रायल एक सप्ताह के लिए और बढ़ाई गई है, जो 25 से 29 तक रहेगी। बढ़ाई जा रही अवधि में जनता यहा रोजाना अपनी अप्वाईटमेंट लेकर अपना काम करवा सकती है, उसे ज्यादा लम्बे समय तक इंतजार नही करना पड़ेगा।

दूसरी ओर लघु सचिवालय स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) के डीआईओ महीपाल सीकरी और एडीआईओ परविन्द्र सिंह ने बताया कि सरल केन्द्र में जनता के लिए करीब 500 अपॉइंटमेंट यानि समयादेश उपलब्ध थे। ट्रायल की अवधि में यह संख्या बढ़ाकर 600 की गई। इस दौरान ड्राईविंग लाइसेंस के लिए 190 की बजाय 210, वाहन पंजीकरण के लिए 135 से बढ़ाकर 150 तथा जन्म-मृत्यु, राशन कार्ड बनाने जैसे विभागो के साथ-साथ राजस्व व मार्किटिंग इत्यादि विभागों से जुडी 175 से बढ़ाकर 230 सेवाएं की गई। उन्होंने कहा कि अप्वाईंटमेंट की अवधि बढ़ाने से जनता को निश्चित रूप से और अधिक सुविधाएं मुहैया होंगी। सरल केन्द्र खोलने का मकसद भी यही है कि जनता को परेशानी ना हो और लोग बिना किसी दलाल के केन्द्र में आकर अपना काम करवा सकें। उन्होंने बताया कि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, उनकी सहायता के लिए सरल केन्द्र में हैल्प डैस्क भी बनाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति सरल केन्द्र में आकर अप्वाईटमेंट लेने के साथ-साथ एएमएस डॉट ई दिशा करनाल डॉट इन साईट पर जाकर ऑनलाईन अपॉइंटमेंट भी ले सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *