कुरुक्षेत्र 16 जनवरी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उदेश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार कुरुक्षेेत्र के गांव भैंसी माजरा में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रात्रि ठहराव में गांव में विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों के समक्ष केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रखा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच सौनू कुमार ने की है।
गांव भैंसी माजरा में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के रात्रि ठहराव कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। गांव के सरपंच सौनू कुमार और जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत थानेसर भजन पार्टी के लीडर दिलावर शर्मा और टीम के सदस्यों ने स्वागत गीत से की। इस गीत के बाद दिलावर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार ने ग्रामीणों के समक्ष शानदार गीतों की प्रस्तुती दी, इन गीतों के एक-एक शब्द में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का आंकड़ो सहित ब्यौंरा सबके सामने रखा। इन कलाकारों ने गीतों के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों पर आधारित गीतों व भजनों की भी प्रस्तुती दी। ड्रामा निरीक्षक विजय कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के विस्तृत जानकारी आमजन के समक्ष रखी। सिनेमा यूनिट से लखबीर सिंह व उनकी टीम के सदस्यों ने चलचित्र के जरिए आधे घंटे की फिल्म दिखाई जिसमें सरकार की नौकिरयों की भर्ती के लिए शुरु की पारदर्शी योजना, भ्रष्टïाचार को समाप्त करने के लिए आनलाईन प्रणाली, किसान हितैषी योजनाओं को दिखाया और लोगों को फाने न जलाने और फसल अवशेषों का प्रबंधन करने से सम्बन्धित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश को भी चलचित्र के माध्यम से दिखाया।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक नीति पर काम कर रही है। विभाग के कलाकार निरंतर रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनओं की जानकारी देने का काम कर रहे है। कलाकारों द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम में हरियाणा को कैरोसिन मुक्त करने, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत, पंचायतों द्वारा ग्रामीण विकास की और अग्रसर हरियाणा, शिक्षित पंचायते समाज की रीढ़, प्राथमिक शिक्षा भविष्य का आधार, स्कूली शिक्षा मजबूत नींव, नैतिक मुल्यों व चरित्र निर्माण पर आधारित उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सक्षम योजना, कौशल विकास योजना, म्हारा गांव-जगमग गांव सहित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए गीतों के माध्यम से बताया कि आज हरियाणा देश का सबसे अग्रणी प्रदेश बन गया है। इस मौके पर नम्बरदार माया राम, पंच कविता, पंच पवन कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार सहित गावं के गणमान्य लोग मौजू थे।
Post Now India Post Now India