Breaking News
Home / Uncategorized / जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाए जौहर

जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाए जौहर

कुरुक्षेत्र 22 जनवरी () सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विभिन्न स्कूलों की 11वीं तथा 12वीं कक्षा की छात्राओं ने काव्यपाठभाषण प्रतियोगिताएकल नृत्यरंगोली तथा पोस्टर मेकिंग में उत्साह के साथ भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ निदेशक एस.एन. गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक वर्ग एवं प्रतिभागियों को महाविद्यालय की गतिविधियों का पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण द्वारा दिग्दर्शन कराया गया। सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्राओं ने सुन्दर पोस्टर एवं रंगोली बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी प्रकार हरियाणवीपंजाबी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में काव्य पाठ में गीता निकेतन स्कूल कुरुक्षेत्र के अंशुल ने प्रथमराजकीय सीनियर सकैंडरी स्कूल बारना की छात्रा नेहा ने द्वितीय तथा राजकीय सीनियर सकैंडरी स्कूल ज्योतिसर की अमन बेदी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकउत्कृष्ट गुणवत्ता एवं आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है। युवा वर्ग देश की रीढ़ की हड्डी होती हैजिस पर देश की प्रगति टिकी होती है। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *