कुरुक्षेत्र 29 जुलाई: सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृक्षारोपण सप्ताह का शुभारम्भ जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्रह्मचारी ने अखरोट का पौधा लगाया। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को फलदार तथा औषधीय लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहाकि आज पर्यावरण का संरक्षण बहुत जरूरी है। आज के वातावरण में पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण अनेकों बीमारियां पनप रही हैं। ब्रह्मचारी ने कहाकि यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहियें और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहाकि वास्तव में पेड़ स्वच्छ वातावरण में हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। ब्रह्मचारी ने सचेत करते हुए कहाकि अगर बढ़ती जनसंख्या और कंक्रीट फार्मिंग के कारण इसी तरह पेड़ कटते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम आक्सीजन की कमी के कारण अपना अनमोल जीवन गंवा बैठेंगे। उन्होंने कहाकि अपने जीवन के विशेष अवसरों और त्यौहारों पर हमें पेड़ लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, जो विभिन्न जागरूकता रैलियों और सामाजिक उत्सवों के माध्यम से आमजन में जागरूकता लाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India