जय ओंकार आश्रम में स्थापित गुरु दत्तात्रेय मंदिर व मां अन्नपूर्णा मंदिर में जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर श्री श्री 1008 सदगुरुदेव स्वामी श्री शक्ति देव जी महाराज कुरड़ी वाले द्वारा पंचामृत स्नान कराकर सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर सभी प्रकार के फलों का भोग लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया इ अवसर पर मां के स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया गौ माताओं का गोग्रास डाला गया इस अवसर पर स्वामी संदीप ओंकार जी द्वारा कहा गया कि भगवान श्री गुरु दत्तात्रेय भगवान श्री ब्रह्मा विष्णु महेश जी के समन्वित रूप हैं भगवान गुरु दत्तात्रेय जी की पूजा से त्रिदेवो काआशीर्वाद स्वत ही प्राप्त हो जाता है और जीवन में कभी भी अकाल कष्ट नहीं आता इसीलिए हमें गुरु दत्तात्रेय भगवान जी के चरणो में गुरुदेव की कृपा से आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए अन्नपूर्णा मां की पूजा से सदैव अन्न के भंडार भरे रहते हैं मां अन्नपूर्णा की कृपा से समस्त चराचर जगत को अन् मिलता है उनकी कृपा से चारों तरफ खुशहाली रहती है संघ संचालक पंडित शिवनारायण जी ने बताया कि जय ओंकार आश्रम में आज पूर्णिमा के महोत्सव पर भगवान दत्तात्रेय जी व मा अन्नपूर्णा की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर ओंकार महायज्ञ कर भंडारे का श्रीगणेश किया गया
Post Now India Post Now India