Breaking News
Home / Uncategorized / जय मां सेवा समिति द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

जय मां सेवा समिति द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल। जय मां सेवा समिति द्वारा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार दोपहर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री नायब सैनी, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेड़ी, समाजसेवी नेमकुमार जैन, दमन जैन, सुभाष जैन, पीके जैन, देवीदयाल सैन, विनोद धीमान, कपिल जैन, चंद्र जैन, समाजसेविका चंद्रकांता, अन्नु माल्याण, कांग्रेस नेत्री प्रवेश राणा, मास्टर जितेंद्र जीतू और कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सेवाकार्यों में हाथ बंटाया। समिति के संरक्षक सुरेंद्र जैन, प्रधान अमरनाथ सैनी एवं प्रबंधक मनी जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। प्रधान अमरनाथ सैनी ने बताया कि यह भंडारा एसएस जैन सभा खत्रियान मोहल्ला थानेसर के सहयोग से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कराया गया है। समाजसेवी नेम कुमार जैन ने कहा कि जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी का पूरा जीवन संकल्प और समर्पण की मिसाल है। जीवन में अपने समर्पण और सेवा भाव से भगवान महावीर ने जीने की प्रेरणा दी। स्वयं को जीतने के लिए संघर्ष आवश्यक है। आत्मकल्याण के लिए सबसे पहले अपनी हीनता, असहायता औ दुर्बलता को छोड़ना चाहिए। महावीर का मार्ग ज्ञान और कर्म का मार्ग है। सुनहेड़ी ने कहा कि नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए यह संस्था निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा कर रही हैँ,जोकि काबिले तारीफ हैँ । समिति के इन सेवा कार्यों को देखते हुए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाह‌िए। अमरनाथ सैनी ने बताया कि यह संस्था प्रतिदिन मरीजों को चाय-नाश्ता के साथ-साथ रात्रि का भोजन नि:शुल्क प्रदान करती है। साथ ही मरीजों के साथ आने वाले लोगों को कंबल-बिस्तरें भी दे रही है। अब एक नई मुहिम के तहत जच्चा-बच्चा को गाय का दूध दिया जा रहा है और दवाई बैंक शुरु करके मरीजों की मदद की जा रही है। दिन-प्रतिदिन संस्था के सेवादारों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। इस मौके पर समिति कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *