Breaking News
Home / Uncategorized / जरूरतमंद महिलाएं करें स्वाधारा स्कीम में आवेदन: राजबाला

जरूरतमंद महिलाएं करें स्वाधारा स्कीम में आवेदन: राजबाला

करनाल 21 फरवरी,   जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजबाला ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए स्वाधार स्कीम चलाई गई हैं। इस योजाना के अंतर्गत ऐसी प्रत्येक महिला जो किसी भी आयु वर्ग से सम्बंधित है और वह कठिन परिस्थिति में रह रही है, उनके परिवार वालो ने उसे छोड दिया गया है, जेल से रिहा हुई हो, सामाजिक परिस्थितियों की शिकार हो, प्राकृतिक विपदा के कारण बेगर हुई हो, वैश्यालयों या अन्य स्थानो से छुडाई गई हो, उर्गवाद की हिंसा से पीडि़त हो, मानसिक रूप से विक्षप्त हो तथा एचआईवी ग्रस्त हो के लिए स्वाधार केन्द्र चलाए जाने का प्रावधान है। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत बुनियादी जरूरतो को पूरा करने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सामाजिक मान्यता प्रदान करना है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *