Breaking News
Home / Uncategorized / जल शक्ति अभियान की समीक्षा के लिए पहुंची केंद्रीय टीम, जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के अवलोकन के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा

जल शक्ति अभियान की समीक्षा के लिए पहुंची केंद्रीय टीम, जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के अवलोकन के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा

कैथल, 15 जुलाई: केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति को जांचने के लिए केंद्रीय टीम के सदस्यों ने उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के साथ जिला के सभी अधिकारियों की बैठक करके जल शक्ति अभियान की फीडबैक ली। केंद्र सरकार की ओर से श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह, हाउसिंग व शहरी मामले विभाग के निदेशक महेंद्र पाल, केंद्रीय कृषि विभाग के उप सचिव मृत्युंजय कुमार मिश्रा तथा वैज्ञानिक पीके नायक व एसके नायक की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों का जायजा भी लिया।

श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत आगामी सितंबर माह तक विभिन्न क्रिया कलाप के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा। जल संरक्षण करने के लिए बेस लाईन डाटा तैयार किया गया है। जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाना होगा और जागरूकता के इस कार्य को लगातार आगे बढ़ाना होगा, तभी आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी को वाटर हार्वेटिंग सिस्टम प्रणाली से भूमि में डालना होगा, ताकि भू जल स्तर में सुधार हो सके। जिला के सभी खराब पड़े बोरवैल को दोबारा शुरू करना होगा। इसके साथ-साथ इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा उपयोग में लाने के लायक बनाने के लिए कार्य करना होगा। जल शक्ति अभियान भारत सरकार द्वारा बड़ा ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सभी अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए इस अभियान में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करें। अधिक से अधिक जन भागीदारी इस कार्यक्रम के तहत की जाए। स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ बच्चों को उसे देखने का मौके मिले और यही बच्चे अपने अभिभावकों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें। जिला में अधिक से अधिक पौधा रोपण किया जाए। इसके साथ-साथ जितनी भी जिला में औद्योगिक ईकाईयां है, उन सभी में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगले 2 माह में जल शक्ति अभियान को एक मिशन का रूप देकर प्लानिंग बनाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा जल का संरक्षण हो व हमारी धरा हरी-भरी हो।

आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा टपका विधि का इस्तेमाल करके खेती की जाए, जिससे जल का कम दोहन होगा और पानी की बचत होगी। ग्रामीण आंचल में व्यर्थ में बहने वाले जल को रोका जाए और खुले पड़े नलों पर टुंटियां लगाने की व्यवस्था की जाए। सभी ग्राम पंचायतों में 25-25 सोखता गड्ढ़ों का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के बाद जल शक्ति अभियान को शुरू किया गया है, जोकि एक सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्धा है। यह मुद्धा व्यक्तिगत तौर पर हम सभी जुड़ा है। जल है तो जीवन है, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हम सभी को इस कार्य में अपनी भागीदारी देनी होगी और लोगों को भी जल बचाने के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि संबंधित विभागों से जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की बारीकि से समीक्षा की।

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत उन ग्राम पंचायतों को 10 लाख रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे,जो पंचायतें सभी सरकारी भवनों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा जल संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जिला में जल संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न गांवों में तालाबों की सफाई, उनकी क्षमता में वृद्धि तथा सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जल का संचय हो सके। सभी स्कूलों में लगभग एक लाख 50 हजार पौधे लगाने के साथ-साथ जिला में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी ग्राम पंचायतों में 500-500 पौधे लगाए जाएंगे। स्कूली बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आम जन को रैली आदि निकालकर भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में 2 सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के पानी को दोबारा प्रयोग में लाने की व्यवस्था की गई है। हर ग्राम सचिवालय में सोखता गड्ढ़े बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सरकारी भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया जारी है। किसानों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला में 5 हजार एकड़ में सीधी बिजाई तथा 9313 एकड़ में मक्का लगाया गया है। खंड स्तर पर भी शिविरों का आयोजन करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक विशेष वाहन द्वारा गांव-गांव जाकर आम जन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत अधिक से अधिक जल संचय करने के लिए कार्य किए जाएंगे।

इस मौके पर एसडीएम कैथल जगदीप सिंह, एसडीएम गुहला शशि वंशुधरा, एसडीएम कलायत व सीटीएम कैथल विवेक कुमार, डीएसपी कुलभूषण, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, नहरी विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवीलाल, रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, बनारसी दास, पंचायती राज कार्यकारी अभियंता राकेश गोयल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, कंचन लता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बाक्स : केंद्रीय टीम ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

जल शक्ति अभियान के तहत श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, हाउसिंग व शहरी मामले विभाग के निदेशक महेंद्र पाल, केंद्रीय कृषि विभाग के उप सचिव मृत्युंजय कुमार मिश्रा तथा वैज्ञानिक पीके नायक व एसके नायक की टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा करके जल संचयन के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह व उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सीवन स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर बनने वाले वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव मांझला में नहरी विभाग द्वारा स्थापित इस्तेमाल किए गए जल को दोबारा इस्तेमाल में लाने की प्रणाली का अवलोकन किया। केंद्रीय टीम ने गांव कौल में पहुंचकर कम्यूनिटी व सोलर बेस माईक्रो इरीगेशन प्रणाली को देखा, जिसके माध्यम से जल का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने गांव पबनावा में 5 पौंड सिस्टम व्यवस्था के बारे में फीड बैक ली।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *