Breaking News
Home / Uncategorized / जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नही है, वह मतदाता विभिन्न 11 अन्य दस्तावेजों दिखाकर मतदान कर सकता है

जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नही है, वह मतदाता विभिन्न 11 अन्य दस्तावेजों दिखाकर मतदान कर सकता है

कैथल, 13 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र नही है, वह मतदाता विभिन्न 11 अन्य दस्तावेजों दिखाकर मतदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के अलावा पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसैंस, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया कर्मचारी पहचान पत्र, बैंक व पोस्ट आफिस की फोटो सहित पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, हैल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, फोटो सहित पैंशन दस्तावेज, सांसद, विधायक कार्यालय द्वारा पहचान पत्र तथा आधार कार्ड दिखाकर मतदान कर सकता है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए जिला में 795 बूथ स्थापित किए गए हैं। गुहला में 196, कलायत में 209, कैथल में 206 तथा पूंडरी में 184 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में 7 लाख 37 हजार 476 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। गुहला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 73 हजार 75 मतदाता हैं, जिनमें से 91 हजार 603 पुरूष तथा 81 हजार 116 महिला मतदाता हैं। इसके साथ-साथ 354 पुरूष तथा 2 महिला सर्विस मतदाता है। कलायत क्षेत्र में एक लाख 96 हजार 625 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 355 पुरूष तथा 89 हजार 369 महिला मतदाता हैं। इसके साथ-साथ 878 पुरूष तथा 23 सर्विस मतदाता हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 92 हजार 150 मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 2 हजार 426 पुरूष तथा 89 हजार 291 महिला मतदाताओं के साथ-साथ 417 पुरूष व 16 महिला सर्विस मतदाता हैं। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 75 हजार 626 मतदाताओं में से 94 हजार 135 पुरूष तथा 80 हजार 836 महिला मतदाता हैं। इसके साथ-साथ 641 पुरूष तथा 16 महिला सर्विस मतदाता हैं।

टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में लोगों को किया जा रहा है जागरूक

जिला के आम जन को ईवीएम मशीन, वीवीपैट तथा टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार रथ चलाया जा रहा है, जोकि अब तक लगभग 217 गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि प्रचार रथ ने बुधवार को गुहला खंड के गांव बाउपुर, डंडौता, कसौली, पपराला तथा हरनौली लोगों को लोकसभा आम चुनाव 2019 में पहली बार उपयोग में लाई जाने वाली वीवीपैट के बारे में जागरूक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी मतदाता अपने मत से संबंधित हर प्रकार की जानकारी इस नंबर से प्राप्त कर सकता है। इस नंबर के शुरू होने से मतदाताओं को अपने बुथ, वोट नंबर और भी मत से संबंधित जानकारी फोन के माध्यम से ही मिल सकती है। किसी भी जानकारी के लिए मतदाताओं को चुनाव कार्यालय में जाने की जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलायत खंड के 62, पूंडरी खंड के 55, गुहला खंड के 60 तथा कैथल खंड के 25 गांवों के साथ-साथ शहर के विभिन्न 15 वार्डों में टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *