Breaking News
Home / Uncategorized / जिला के 249 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू एक करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है

जिला के 249 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू एक करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है

कैथल, 2 मार्च:  उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा जिला के 249 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू एक करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें से 15 लाख 4 हजार रुपए अनुदान राशि है। गत फरवरी माह के दौरान निगम द्वारा22 युवाओं को 14 लाख 10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें 1 लाख 50 हजार रुपए अनुदान राशि है।

        उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। निगम द्वारा जिला में वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान पशुपालन के लिए 156 लाभार्थियों को प्रथम पशु के लिए 77 लाख 70 हजार रुपए, भेड़ पालन के लिए 2 युवाओं को 1 लाख80 हजार रुपए, सूअर पालन के लिए 1 युवा को 60 हजार रुपए तथा औद्योगिक क्षेत्र में 1 युवा को 1 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त अपना व्यापार शुरू करने के लिए 81 युवाओं को 64 लाख 40 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया। व्यवसायिक स्वरोजगार क्षेत्र में ई-रिक्शॉ हेतू एक युवा को 1 लाख रुपये का ऋण दिलवाया गया। निगम द्वारा एलवीवाई के तहत 2 युवाओं को 4 लाख 50 हजार रुपए तथा एनएसकेएफडीसी संबंधित योजनाओं के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये का ऋण भी उपलब्ध करवाया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *