करनाल 7 जून, जिला विधिक एवं सेवाए प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग की अध्यक्षता में जिला जेल करनाल में गत दिवस मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में अपराधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया जिसमें अपराधिक मामलों में बंधित 3 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया, जिन्होंने अपना जुर्म कबुल किया और साथ ही साथ भविष्य में किसी भी तरह का अपराध न करने का वायदा किया। इस दौरान सीजेएम ने हर एक बैरक में जाकर कैदियों से बातचीत की ओर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कुछ कैदियों ने समय पर दवाईयां उपलब्ध न होने की समस्या सीजेएम के समक्ष रखी।
Post Now India Post Now India