Breaking News
Home / Uncategorized / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने राजनीतिक दलों का आह्वान किया है कि वे लोकसभा आम चुनाव के लिए अपने बूथ स्तर एजैंटों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने राजनीतिक दलों का आह्वान किया है कि वे लोकसभा आम चुनाव के लिए अपने बूथ स्तर एजैंटों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं

कैथल, 13 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने राजनीतिक दलों का आह्वान किया है कि वे लोकसभा आम चुनाव के लिए अपने बूथ स्तर एजैंटों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार सभी राजनीतिक दलों को अपने बूथ स्तर एजैंटों की सूची उपलब्ध करवानी होती है, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 18 व 19 वर्ष के ऐसे युवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूचियों में दर्ज नही है, वे सभी आगामी 12 अप्रैल तक अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए आवेदन जमा करवा सकते हैं। इस अवधि के उपरांत नए वोट बनवाने के लिए कोई आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा इस आयु वर्ग के युवाओं विशेषकर लड़कियों को चुनाव प्रक्रिया में भागीदार बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करके लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोगों को वीवीपैट युक्त इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए जिला में प्रचार वाहन तैनात किया गया है। इस वाहन में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट भी उपलब्ध है। प्रशिक्षकों द्वारा मौके पर ग्रामीणों को वीवीपैट एवं इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का डैमो दिया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता को बढाने के लिए प्रथम बार आम चुनाव में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को वीवीपैट अर्थात वोटर वैरीफिएबल पेपर आडिट ट्रेल से युक्त कर दिया गया है। यह एक स्वतंत्र प्रिंटर प्रणाली है, जिसे इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से जुड़ने पर मतदाताओं को अपना मतदान बिल्कुल सही होने की पुष्टि करने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि मतदाता को वोट डालने के बाद वीवीपैट से कोई पर्ची नही मिलती। कोई भी मतदाता वीवीपैट पर्ची को छू नही सकता है, हालांकि मतदाता को एक पारदर्शी स्क्रीन के पीछे यह पर्ची 7 सैकेंड तक दिखती रहती है और आखिर में यह पर्ची वीवीपैट के मुहर बंद डिब्बे में चली जाती है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके वीवीपैट अर्थात वोटर वैरीफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल पर उस द्वारा डाले गए मत को 7 सैंकड तक देखकर यह पता लगा सकता है कि उस डाला गया मत संबंधित उम्मीदवार के पक्ष में गया है। किसी संदेह की स्थिति में इन पर्चियों की मतगणना भी की जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा गत दिनों फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में संशोधन हेतू प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है। जिला में 795 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में 196 मतदान केंद्र, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209 मतदान केंद्र, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 206 मतदान केंद्र तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *