Breaking News
Home / Uncategorized / जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने लाडवा खंड के सरपंचों की एक बैठक सोमवार को लाडवा के बीडीपीओ कार्यालय में ली

जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने लाडवा खंड के सरपंचों की एक बैठक सोमवार को लाडवा के बीडीपीओ कार्यालय में ली

लाडवा 14 जनवरी जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने लाडवा खंड के सरपंचों की एक बैठक सोमवार को लाडवा के बीडीपीओ कार्यालय में ली। उन्होंने कहा कि जिले के सभी जिला परिषद सदस्यों को समान रुप से ग्रांट दी जा रही है, इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत्त 3 वर्षो में करीब 15 करोड़ रुपए की ग्रांट सभी सदस्यों को समान रुप से दी गई है। उन्होंने बताया कि कच्चे रास्ते को पक्का करने की स्कीम व आंगनवाड़ी केन्द्र की इमारत अब सीधे जिला परिषद के माध्यम से बनेंगी। गांवों में बस क्ये शैल्टर में अब तक सभी 17 जिला परिषदों मैम्बरों को एक-एक बस क्यू शैल्टर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के सभी नब्बे विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की सभी सीटे जीतेगी और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में हरियाणा प्रगति के पथ पर है तथा नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के सदस्यों सहित सरपंच एसोसिऐशन के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपिस्थत थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *