Breaking News
Home / Uncategorized / जिला पुलिस द्वारा 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए

जिला पुलिस द्वारा 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए

कुरूक्षेत्र 23 जनवरी:- जिला पुलिस द्वारा 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए है। हर वर्ष की भांति गणतन्त्र दिवस कुरुक्षेत्र, शाहबाद व पेहवा डिविजनों में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। सुरक्षा की दृष्टी से जिला पुलिस ने दो दर्जन पी.सी.आर. जिप्सीयों के अलावा 20 मोटरसाईकिल राईडर को भी गस्त पर लगाया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं के दिशा निर्देश अनुसार गणतन्त्र दिवस को शान्ति प्रिय मनाने के लिए सुरक्षा प्रबन्ध बढा दिये गये है। सभी मोटरसाईकिल राईडर व पी.सी.आर. जिप्सीयों की गश्त बढ़ा दी गई है तथा सभी ईंचार्जो को संदेहजनक व्यक्ति, वस्तू व वाहन को चैक करने के आदेश पहले से ही दिये गये है।
               अपराध शाखा एक व दो, डिटेक्टिव स्टाफ व नारकोटिक सैल तथा सभी प्रबन्धक थानो को निर्देश दिये गये है कि वे सभी होटलों, रेस्टोरेन्टो, ढ़ाबों, धर्मशालाओं, बस अडडों व रेलवे स्टेशनों को भी सुरक्षा की दृष्टि से चैक करेगें। प्रत्येक प्रबन्धक थाना को कड़े दिशा निर्देश दिये गये है कि गणतन्त्र दिवस को शान्ति प्रिय मनाने के लिए स्पैशल उडन दस्ते तैयार करेगें और अपने-2 ऐरिया में किसी भी आंतकवादी गतिविधि से निपटने के लिए हर समय तैयार रहेगें। अपराध शाखा एक व दो, डिटेक्टिव स्टाफ व नारकोटिक सैल, प्रबन्धक थाना शाहबाद व सदर थानेसर को जी.टी.रोड पर स्थित ढाबों, होटलो, रेस्टोरेन्टो को पहले से ही चैक करने के आदेश दिये गये है तथा वहां पर रुकने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखने व संदेह जनक व्यक्तियों व वाहनों को भी चैक किया जा रहा है। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा सीमाओं पर नाका बन्दी व गश्त बढ़ा दी गई है। जिसके लिए जिले की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस नाके स्थापित किये जा रहे है।
              पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने आम जनता से अपील की है कि गणतन्त्र दिवस को शान्ति प्रिय मनाने के लिए किसी भी लावारिस वस्तु को न छुऐ जैसे खिलौने, मोबाईल, अटैंची, बैग, टिफन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, सी डी प्लेयर, कूकर वगैरह। इसके अलावा यदि कोई भी अज्ञात व्यक्ति बिना बताऐ बस में, रेल में, बस अडडा, रेलवे स्टेशन या सार्वजनिक स्थान पर, साईकिल या किसी भी वाहन पर कोई भी लावारिस वस्तु छोड कर जाता है ऐसी लावारिस वस्तु को न छुऐं, बम हो सकता है शक होने पर तुरन्त पुलिस कन्ट्रोल रुम 100 नं0 के अलावा स्थानिय पुलिस को भी सूचित करे। अगर आप को ऐसी किसी भी वस्तु पर शक है तो पुलिस को सहयोग दे पुलिस आने तक उस स्थान से जनता को दूर रखे। इसके अलावा प्रबंधक थाना ट्रैफिक व सभी प्रबंधक थाना को यातायात को सुचारु रुप से चलाने के निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन को जब भी कहीं खड़ा करे पार्किगं स्थल पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करे।
                  हर वर्ष की भांति शाहबाद व पिहोवा डिवीजनो में भी अनाज मण्डियों के परिसर में गणतन्त्र दिवस मनाया जा रहा है। पेहवा व शाहबाद डिवीजन में भी कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गये है और गश्त बढ़ा दी गई है। पिहोवा व शाहबाद ऐरिया में सभी होटलों, ढ़ाबों व धर्मशालाओं, रैस्टोरेन्टो व बस अडडो को भी चैक किया जा रहा है तथा पंजाब से आने-जाने वाले सभी प्रवेश मार्गो पर नाकाबन्दी के अलावा गश्त बढ़ा दी है तथा कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गये है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *