Breaking News
Home / Uncategorized / जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा 11 व 18 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा 11 व 18 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 6 अगस्त: जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा 11 व 18 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सचिव श्री बलवान सिंह ने बताया कि सोसायटी द्वारा 11 अगस्त को भारत विकास परिषद सीवन के सहयोग से सीवन स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार सोसायटी द्वारा पंजाबी वैल्फेयर सभा कैथल के सहयोग से 18 अगस्त को स्थानीय पार्क रोड स्थित अमर शहीद मदनलाल धींगड़ा स्मारकपर सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से इन रक्तदान शिविरों में रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त देकर उनकी बहुमूल्य जिन्दगियों को बचाया जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *