Breaking News
Home / Uncategorized / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

कैथल, 29 मार्च: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यस्थता केन्द्र के निपुण मध्यस्तों व विधिक सेवा के पैनल अधिवक्ताओं ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर व मध्यस्थ अरविन्द खुरानिया ने पावर पॉइंट प्रदर्शन के माध्यम से मध्यस्थता के नियमों व विषय की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालयों में लंबित पारिवारिक, दीवानी मामलों की आपसी सहमति से मध्यस्थता के द्वारा अपनी सहमति से कैसे समझौता करें। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मध्यस्ता केन्द्र तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मैनपाल रामावत ने उपस्थित अधिवक्ताओं को आग्रह किया कि वह वादी व प्रतिवादियों को उनको विवादों का मध्यस्थता के द्वारा आपसी सहमति से समाधान करने के लिए जानकारी दें, जिससे उनका समय, शक्ति व पैसे की बचत होगी। ऐसा करने से समाज व परिवारों में प्यार और शांति बनी रहेगी। मध्यस्थता के द्वारा विवादों का समाधान करने पर वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों की ही जीत होती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *