Breaking News
Home / Uncategorized / जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों हेतू राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन बारे बैठक आयोजित की गई

जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों हेतू राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन बारे बैठक आयोजित की गई

कैथल, 12 अप्रैल: जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों हेतू राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन बारे बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला परियोजना संयोजक सुदेश सिवाच, नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन तथा सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी व इस कार्यक्रम हेतू गठित सभी 17 टीमों के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा ने बताया कि जिला कैथल में प्रथम बार 22 व 23 अप्रैल को स्थानीय जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी होंगे। वर्ष 2017-18 में मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 22 अप्रैल को आयोजित होगा, जबकि 2018-19 में मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतू 23 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित होगा। इन प्रतियोगिताओं में 10 विषय होंगे, जिनमें निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, प्रश्नोतरी, वाद-विवाद, स्किट, पेंटिंग, पीपीटी सामाजिक मुद्दों पर डाक्यूमेंट फिल्म तैयार करना शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतू विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा इस कार्यक्रम हेतू सुरेश गुलशन को नोडल अधिकारी एवं समिति की ओवर ऑल इंचार्ज डा. सुदेश सिवाच को नियुक्त किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *