Breaking News
Home / Uncategorized / जिला स्तरीय पैरालोम्पिक स्पोर्टस कम्पीटिशन फॉर फिजिकल चैलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में करवाया जाएगा

जिला स्तरीय पैरालोम्पिक स्पोर्टस कम्पीटिशन फॉर फिजिकल चैलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में करवाया जाएगा

कैथल, 3 सितंबर: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय पैरालोम्पिक स्पोर्टस कम्पीटिशन फॉर फिजिकल चैलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर को श्री गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिता में एथलैटिक्स ट्रैक इवैन्टस में 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर, एथलैटिक्स फील्ड इवेंटस में लोंग, हाई, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस, जैवलिन शामिल है। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना सत्यापित आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर को हिसार में करवाई जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *