कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली बार रूबरू हुए| पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में उनकी प्राथमिकता नशे का खात्मा करने की रहेगी ,जिसके लिए पुलिस की ग्रामीण इलाके से मुहिम को तेज किया जाएगा| उन्होंने कहा की जिले में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो नशा बेचने वालों हो या फिर नशे का सेवन करने वालों ही क्यों न हो | नशा तस्करों को चिन्हित कर इस पर मास्टर प्लान बनाकर जल्द एक्शन लिया जाएगा | अग्रवाल ने कहा की अभी उन्हें आये हुए चार दिन ही हुए है, अभी वो शहर को समझ रहे है| एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में साइबर क्राइम को रोकने के लिए भी कुरुक्षेत्र पुलिस बड़े स्तर पर काम कर रही है ,जिसके नतीजे जल्द ही दिखेंगे | उन्होंने बताया की कुरुक्षेत्र जिले में पिछले 1 वर्ष में करोडो रुपए की ठगी का शिकार साइबर क्राइम की वजय से आमजन हुए हैं |

कुरुक्षेत्र पुलिस इससे सबक लेते हुए इस पर बड़े एक्शन के मूड में है| लोगों को जागरूक करना और साइबर क्राइम पर रोक लगाना पुलिस की पहल रहेगी| उन्होंने कहा की कुरुक्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके में पार्किंग की व्यवस्था पर भी पेनी नजर रहेगी, आमजन को सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखेगी, जिससे आमजन को अच्छा लगेगा| पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग पर जिला पुलिस खरा उतरने की कोशिश करेगी और शहर में अमन अमन चैन बना रहे उसपर कुरुक्षेत्र पुलिस की प्राथमिकता रहेगी और फोकस रहेगा |
Post Now India Post Now India