Breaking News
Home / Uncategorized / जिले में रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव

जिले में रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव

कुरुक्षेत्र 31 दिसम्बर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि जिले में रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अधिकारी समय रहते जमाबंदी व इंतकाल का कार्य पूरा करे। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग से सम्बन्धित मासिक बैठक में अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2017-18 में अब तक तैयार होने वाली जमाबंदियों की संख्या 81 है, जबकि दाखिल सदर हुई जमाबंदियों की संख्या 62 है, इसके अलावा जमाबंदियों की बकाया संख्या 19 है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में नवम्बर तक 1632 इंतकाल दर्ज हुए है, इसमें से 1439 पर फैंसले हो चुके है, जबकि 193 लम्बित है, जिन पर जल्द ही फैसले कर दिए जाएंगे।
एडीसी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जमाबंदी व इंतकाल से सम्बन्धित सभी कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करे। उन्होंने तहसीलादारों को कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित जो भी कोर्ट में लम्बित मामले चल रहे है, उनका जल्द निपटान करे तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित रिकवरी भी करे। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, सीटीएम संयम गर्ग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *