Breaking News
Home / Uncategorized / जीवन के लिए अत्यावश्यक है पर्यावरण संरक्षण- सहरावत

जीवन के लिए अत्यावश्यक है पर्यावरण संरक्षण- सहरावत

कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर |  डीएवी स्कूल के छात्र लक्ष्य ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर चुस्त रहता है और दिमाग तंदुरुस्तअत: सभी को साइकिल के साधन को अपनाना चाहिए. मुख्य रूप से पधारे लघु फिल्म अभिनेता अशोक सहरावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के साथ साथ पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण में सोने पर सुहागा होगा. योग शिक्षिका एवं महाराणा प्रताप स्कूल की अध्यापिका राज कुमारी पंवार ने साइकिल रैली में भाग लेते हुए कहा कि साइकिल न केवल एक यातायात का साधन है अपितु व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए ऐसे जीवन का मुख्य अंग बनाना चाहिए. ये विचार प्रेरणा समिति हरियाणा के सदस्यों ने 180वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ रैली के अंतर्गत कहे. इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज दिन प्रतिदिन बढ़ रहा प्रदुषण मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अधिक हानिकारक है. लोग जाने अनजाने में कूड़े कर्कट के ढेरफसलों के अवशेष,ईंधन चलित वाहनों और ऐसे अनाधिकृत वाहन जो सड़को पर धुंआ छोड़कर पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं से सबसे अधिक ख़तरा है. मनुष्य को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर मानवता का परिचय देना चाहिए और विधि द्वारा कठोर क़ानून बनाकर इन पर नकेल कसने की आवश्यकता है. ये धुंआ मनुष्य के स्वाश्य पर इतना भयानक प्रभाव छोड़ते हैं कि दमे की शिकायत और फेफड़ों सम्बन्धी अन्य शिकायते बढ़ रही है. रैली के प्रारम्भ में पर्यावरण पर लम्बे समय से काम कर रहे समाजसेवी दुष्यंत बक्शी को राष्ट्र सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर परमानंदमुरलीलक्ष्य आदि उपस्थित रहे.

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *