Breaking News
Home / Events / जेसीआई क्लब द्वारा खानपुर कोलियां में गणतंत्र दिवस मनाया

जेसीआई क्लब द्वारा खानपुर कोलियां में गणतंत्र दिवस मनाया

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन काल के दौरान ही बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। इस कार्य में जहां उनके शिक्षक और पठनीय सामग्री अहम भूमिका निभाती है, वहीं गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व भी राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। ये शब्द शनिवार को जूनियर चैम्बर इंटरनैशनल (जेसीआई) द्वारा आज शाहाबाद रोड स्थित खानपुर कोलियां के राजकीय मिडल विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नगरपरिषद अध्यक्षा उमा सुधा ने कहे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को देश की सभ्यता, संस्कृति, संविधान और आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले सभी देशभक्तों, शहीदों की शहादत और उनके योगदान से परिचित होना चाहिए तभी वे सही मायनों में अपने देश के स्वर्णिम इतिहास से परिचित होकर उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्य विद्यालय प्रांगण में इक_ा हुए और विद्यालय के शिक्षकों, गांव के सरपंच नीरज कुमार की मौजूदगी में गांव की सबसे पढ़ी-लिखी बेटी के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। क्लब के सदस्यों, विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह में क्लब के प्रधान दीपक चोपड़ा ने कहा कि गणतंत्र दिवस की महत्ता से देश के भावी होनहारों को परिचित करवाना चाहिए। इतना ही नहीं बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय पर्वों की जानकारी करवाने के लिए विद्यालय परिसरों में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन असंख्य शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें सम्मान देने का भी दिन है। इस अवसर पर जेसीआई क्लब द्वारा विद्यालय को विद्यार्थियों के लिए स्टेशनरी, स्वैटर और जुराबें भेंट किए गए। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक जेसी ललित चुटानी, संजीव जुल्का, जेसी दीपक अदलखा रहे। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, कविताओं को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अलका पाहवा, कमलेश, सुमन, क्लब के सचिव विजय बजाज, कोषाध्यक्ष जगमोहन कवातरा, पूर्व जोन अध्यक्ष मुकेश पाहवा, संस्था के प्रवक्ता डॉ. राजेश वधवा, राजेश आनंद, पंकज चौधरी, नवीन परुथी, राजबीर सैनी, गौरव गर्ग, दीपक अदलखा, संदीप चोपड़ा, जेसीआरटी प्रधान पूनम परुथी, सचिव सोनिका वधवा, सीमा बजाज, डिम्पल, सिम्मी, डॉ. दीपिका चोपड़ा आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *