कुरुक्षेत्र, 18 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर झांकी, फैंसी ड्रैस व एम्ब्रायडरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में जिला भर के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूली विद्यार्थियों ने झांकी प्रतियोगिता में महाभारत व गीता से जुड़े अनेक प्रसंगो को प्रदर्शित किया तो फै ंसी ड्रैस में महाभारत के पात्रों के वेष धारण किए। पूरा वातावरण गीतामय रहा। जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री व नोडल अधिकारी अमरजीत शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के कर्मचारी व अधिकारी प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिन में ब्रह्मसरोवर के तट पर कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला शिक्षा ने बताया कि झांकी प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 वर्ग में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की झांकी पहले स्थान पर रही जबकि दूसरा स्थान अनुपम शिक्षा निकेतन की झांकी ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर बी.सी. सर्वोदय स्कूल की झांकी रही। इस स्पर्धा के कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान सेठ टेक चंद स्कूल की झांकी को मिला जबकि संजय गांधी स्कूल लाडवा की झांकी दूसरे, सहारा कॉमप्रीहैंसिव स्कूल की झांकी तीसरे व केएस कॉन्वेंट स्कूल की झांकी चौथे स्थान पर रही। कक्षा 1 से 5 वर्ग में सेठ टेक चंद स्कूल की झांकी पहले, केएस कॉन्वेंट की झाकी दूसरे, बीएस सर्वोदय स्कूल की झांकी तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय विद्यालय बिहोली के प्रिंस व दशांत ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा 6 से 8 वर्ग में एमपीपीएस स्कूल की पलक पहले, सहारा स्कूल की स्मृति दूसरे, गीता निकेतन की नैंसी तीसरे व एसजीएमपी लाडवा की अन्ना ने चौथे स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 5 वर्ग की फैं सी ड्रैस प्रतियोगिता में एमपीपीएस स्कूल के अक्षत ने पहला, केएस कॉन्वेंट के दक्ष शर्मा ने दूसरा, बाल भवन पब्लिक स्कूल के अर्पित ने तीसरा व सेठ टेक चंद की विदुषी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। एम्ब्रायडरी प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल के मोहित मलिक ने पहला, बीसी सर्वोदय की दीक्षा ने दूसरा, राजकीय विद्यालय बिहोली की साक्षी ने तीसरा, यूनिक शिक्षा निकेतन की महक शर्मा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के 6 से 8 वर्ग में सेठ टेक चंद स्कूल की अंशिका ने पहला, इसी स्कूल की हरमनप्रीत ने दूसरा, राजकीय विद्यालय बिहोली की अनु ने तीसरा व महाराणा प्रताप की रेनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 से वर्ग में यूनिक शिक्षा निकेतन लाडवा की नेहा ने पहला, केएस कॉन्वेंट स्कूल की लक्षिता व महक ने दूसरा व तीसरा तथा बीसी सर्वोदय स्कूल की पुष्पा सैनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
Post Now India Post Now India