Breaking News
Home / Education / टच मी नॉट अभियान से बच्चों को किया जाएगा अच्छे और बुरे स्पर्श के प्रति जागरुक

टच मी नॉट अभियान से बच्चों को किया जाएगा अच्छे और बुरे स्पर्श के प्रति जागरुक

कुरुक्षेत्र 2 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बच्चों को अब टच मी नॉट अभियान के माध्यम से अच्छे और बुरे स्पर्श के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस अभियान के जरिए बच्चों को जागरुक करने के लिए एक माह तक का शैडयूल तैयार किया गया है। इस शैडयूल के अनुसार पैनल के अधिवक्ता और पीएलवी बच्चों तक पहुंचेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि डीएलएसए की तरफ से टच मी नॉट विशेष अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान के तहत बच्चों के अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में गहनता से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पैनल के अधिवक्ता अनिल कुमार मेहला व पीएलवी संदीप ने वीरवार को विभिन्न गांवों के साथ-साथ राजकीय हाई स्कूल लौहार माजरा में बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में जागरुक किया। इसके साथ ही गांव भौर सैंयदा के राजकीय हाई स्कूल में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता पीटर मसीह और पीएलवी बलजीत ने बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *