Breaking News
Home / Uncategorized / टोल फ्री नम्बर 1950 का फायदा उठा रहे है मतदाता: फुलिया

टोल फ्री नम्बर 1950 का फायदा उठा रहे है मतदाता: फुलिया

कुरुक्षेत्र 3मार्च।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नम्बर 1950 का मतदाता फायदा उठा रहे है। इस फोन से अबतक हजारों लोग अपने वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल कर चुके है।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि लघु सचिवालय के तीसरे तल पर जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से टोल फ्री नम्बर का कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है और इस कक्ष के माध्यम से लोगों को टोल फ्री नम्बर के माध्यम से वोट से सम्बन्धित जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का शुभांरभ 25 जनवरी को किया गया था और तब से लेकर आज तक रोजाना 25 से 30 लोग इस नम्बर पर कॉल करके अपने वोट की जानकारी ले रहे है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को अपनी वोटर लिस्ट को जरूर चैक करना चाहिए और इस वोटर लिस्ट में अपना नाम होने की रिपोर्ट लेनी चाहिए। सभी मतदाताओं के पास वोट डालने के लिए मतदाता सूचि में नाम होना बहुत जरूरी है, इसलिए सभी लोगों को अपने वोट बनवाने चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *