Breaking News
Home / Uncategorized / ठण्ड से ठिठुरते लोगों को ग्राम वस्त्र वितरित किये

ठण्ड से ठिठुरते लोगों को ग्राम वस्त्र वितरित किये

कुरुक्षेत्र. पुलिस जहाँ एक और जनता की सुरक्षा का भार उठाये हुए है उसके साथ ही समाज सेवा के अनेक कार्यों से जुड़कर समाज का भला करने में तत्पर है. इस कड़ी में आज की रात हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा शहर में ग्राम वस्त्र वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि ठिठुरती ठण्ड से जरूरतमंदों को राहत मिल सके. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक एवं सीन ऑफ़ क्राइम कुरुक्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में यह कार्य सम्पन्न हुआ. इस सेवा कार्य में रोटी बैंक के आजीवन सेवाभावी महानुभावों ने कुरुक्षेत्र शहर के कोने कोने में जाकर खुले आसमान के नीचे सोने को मजबुर ठंड से ठिठुरते लोगों को गर्म वस्त्र, कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य में नारी शक्ति राज पंवार, प्रोफेसर डॉ राम रतन शर्मा जी के सुपुत्र शिक्षक डॉ भारतेन्दु हरीश, दुष्यन्त बक्शी, पंकज ठकराल, डॉ अरुण धीमान, कैप्टन गुरमेल सिंह, प्रदीप गर्ग, सौरव धीमान, जितेन्द्र, पवन धीमान और लक्षबीर सिंह ने भाग लिया. सभी सेवाभावी अपने अपने घरों से पहनने के लायक वस्त्र लेकर आए और बांटे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *