कुरुक्षेत्र 26 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन गांव ईशाकपुर में किया गया। इस शिविर में पैनल की अधिवक्ता अमनदीप कौर व पीएलवी सलिन्द्र कुमार ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता सरोज सैनी व पीएलवी योगेश कुमार ने जिला बाल कल्याण विभाग व अधिवक्ता सीता राम व पीएलवी संदीप कुमार ने रामदास मंदिर गांधीनगर में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर के मानवता बिकाऊ नहीं, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Post Now India Post Now India