Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने भविष्य आपके हाथ में लगाया वोटिंग जागरूकता शिविर

डीएलएसए ने भविष्य आपके हाथ में लगाया वोटिंग जागरूकता शिविर

कुरुक्षेत्र 22 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से लोगों को वोटिंग के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य आपके हाथ विषय को लेकर गांव खासपुर, बारवा व हथीरा में विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि रिमोर्ट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वोटिंग के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए ही गांव खासपुर, चंद्रभानपुरा, बारवा व हथीरा तथा नए बस स्टैंड में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से लोगों को इवीएम मशीन व वीवीपैट मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इन शिविरों में पैनल के अधिवक्ता जसविन्द्र पाल सिंह, पीएलवी कमल, अधिवक्ता हरपाल सिंह, पीएलवी जोगिन्द्र सिंह ने लोगों को वोटिंग राईट के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को लाडवा के गांव बूढा, पिंडारसी व घराडसी, 24 अप्रैल को गांव खिडकी वीरा, कुमारखेडी व तिगरी खालसा व 25 अप्रैल को पिपली ब्लॉक के गांव धुधला में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *