Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने लांच किया वन लाईफ सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम

डीएलएसए ने लांच किया वन लाईफ सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र 19 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से वन लाईफ सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम को लांच किया गया। इस कार्यक्रम मेें जिला ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग के सहयोग से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने का संदेश दिया जाएगा।

जिला विधिक प्राधिकरण ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में वन लाईफ सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के उपरांत जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने बताया कि वन लाईफ सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग के सहयोग से लोगों को ट्रैफिकों नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है और वाहनों में विशेष टेप भी लगाई जा रही है। डीएलएसए की तरफ से पैनल के अधिवक्ता पवन रल्हाण व पीएलवी विशाल की टीम ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ मिलकर अम्बेडकर चौंक, अधिवक्ता आदित्य नारायाण व पीएलवी रविन्द्र की टीम ने आर्ट गैलरी के पास लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि स्कूली कलाकारों द्वारा यमराज के पात्र का रुप धारण कर लोगों को सडक़ दुर्घटनाओं के प्रति जागरुक किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *