Breaking News
Home / Events / डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में संचालित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में संचालित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कैथल, 13 अगस्त: डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में संचालित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत गीत, श्लोकोच्चारण किया गया। कुलसचिव डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. रामनिवास, प्रमोद व अनिल शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कुलवंत ने सरस्वती वन्दना, कक्षा आचार्य की छात्रा कृष्णा ने संकल्प, विनय व आनन्द ने संस्कृत गीत गायन किया। इसके मौके पर कुलसचिव डॉ. यशवीर सिंह ने संस्कृत की महता पर प्रकाश डाला एवं आए हुए सभी विद्यार्थियों को संस्कृत क्षेत्र में मिलने वाली उपलब्धि व आगे बढऩे के अवसर तथा इस क्षेत्र में मिलने वाले रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रमोद ने संस्कृत परिवारों व संस्कृत गांवों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शास्त्री, आचार्य व डिप्लोमा के छात्र, विश्वविद्यालय परिवार के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *