Breaking News
Home / Events / तिरूपति बालाजी मंदिर में 6 अप्रैल को मनाया जाएगा विक्रमी सवंत नववर्ष उत्सव

तिरूपति बालाजी मंदिर में 6 अप्रैल को मनाया जाएगा विक्रमी सवंत नववर्ष उत्सव

कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल: सेवानिवृत एचसीएस अधिकारी एवं तिरूपति बालाजी मंदिर के अधिकारी प्रेम गंागल ने कहा कि ब्रह्मïसरोवर के नजदीक स्थित श्री वंकेटेश्वरा स्वामी तिरूपति (बालाजी ) मंदिर में 6 अप्रैल 2019 को प्रात: 9 बजे तिरूमाला तिरूपति देवास्थानम तिरूपति (आंद्रप्रदेश) की ओर से विक्रमी सवंत नववर्ष उत्सव का आयेाजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसीएस टीवीएसएन प्रसाद होंगे।

उन्होंने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि श्री वंकेटेश्वरा स्वामी तिरूपति मंदिर में 6 अप्रैल को विक्रमी सवंत नववर्ष को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। यह उत्सव प्रात: 9 बजे शुरू होग और 9 से 10 बजे तक उत्सव मूर्ति का अभिषेक होगा तथा 10 बजे से 11 बजे तक उत्सव मूर्ति का अंलकरण होगा। इस कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे भोग एवं सर्व दर्शनम तथा दोपहर बाद सायं 4 बजे से 5 बजे तक दर्शन एवं परिक्रमा होगी और 5 बजे से 6 बजे तक प्रसाद अर्पण होगा व सायं 6 बजे से 7 बजे तक पंचाग उच्चारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सलाहकार समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित रहेंगे।

About postnow

Check Also

मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन

कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *