Breaking News
Home / Religious / दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा नगर खेड़ा पूजन आयोजित

दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा नगर खेड़ा पूजन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 9 जून : दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर जेठा रविवार के उपलक्ष्य में खेड़ा महाराज का भव्य श्रृंगार एवं पूजन किया गया । कार्यक्रम में समाजसेवी अवनी गुप्ता ने बतौर मुख्य यजमान खेड़े की ज्योत प्रज्जवलित की। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। बड़ी संख्या में पंहुचे नगरवासियों ने खेड़े पर पूजा अर्चना करके भजनों का आन्नद लिया। दर्रा खेड़ा सेवा समिति के प्रधान अमरपाल सैनी एवं सभी सदस्यों ने अवनी गुप्ता को स्मृति चिंह प्रदान किया। प्रधान अमरपाल ने कहा कि खेड़ा महाराज की जिस पर कृपा हो जाए उसे किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती। ये प्रत्येक आपदा से मनुष्य को बचाते है। इस मौके पर खीर का भंडारा दिया गया । कई श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर खेड़े पर सेहरा एवं फूलों की सेज भी चढ़ाई ।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *